The Mirror Of Society

डेस्क। लगातार धूप के साथ ही गर्मी में धीरे धीरे इजाफा हो रहा है। कुमाऊं के मैदानी इलाकों में पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा है। ऐसे में तपिश बढ़ रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान बढ़ रहा है। मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई है। विशेषकर मैदानी इलाकों में तपिश बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 11 व 12 अप्रैल को कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत व नैनीताल जिले में कई जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अत्यंत अधिक पहुंच सकता है। सामान्य से 6 से 8 डिग्री तक अधिक तापमान पहुंचने से तपिश बढ़ेगी। शनिवार को कुमाऊं में पंतनगर सर्वाधिक गर्म रहा। जहां अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हल्द्वानी में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *