The Mirror Of Society

उत्तराखंड में अब सफर करना होगा महंगा, इस कारण से परिवहन निगम बढ़ाने जा रहा किराया

ByReporter

Apr 9, 2022

देहरादून। उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों में टोल टैक्स बढ़ने के चलते अब इसका असर बसों के किराए पर भी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी टोल टैक्स बढ़ने के बाद किराए में बढ़ोत्तरी करने का फैसला ले लिया है। हालांकि इसका असर उन्हीं रूट पर पड़ेगा, जहां निगम की बसों को ज्यादा टोल टैक्स देना होगा।

उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में अब लोगों को बढ़ा हुआ किराया देना होगा। पिछले दिनों हाईवे पर टोल टैक्स बढ़ने के बाद इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। एक तरफ लोगों को निजी गाड़ियों पर ज्यादा टैक्स देना होगा तो वहीं परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी जेब ढीली करनी होगी। बता दें कि हाईवे पर टोल टैक्स में 10 से 20% तक बढ़ोत्तरी की गई है।
ऐसे में परिवहन निगम खुद पर बढ़ते इस बोझ को कम करने के लिए आम लोगों की जेब पर भी इसका बोझ डालने का फैसला कर चुका है। परिवहन निगम के अनुसार रोडवेज बसों के रूट में आने वाले टोल के लिहाज से ही किराए में बढ़ोत्तरी की गई है. इस लिहाज से देखा जाए तो राज्य के कई रूट पर किराए में 5 से 10 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हुई है। खास तौर पर हरिद्वार और दिल्ली रूट में आने वाले यात्रियों को ज्यादा किराया देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *