The Mirror Of Society

एसएसजे विश्वविद्यालय की नियुक्तियों में धांधली का आरोप, विवि प्रशासन ने आरोपों को किया खारिज

ByReporter

Sep 30, 2022

अल्मोड़ा। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में नियुक्तियों पर धांधली का आरोप लगाया है। गोपाल भट्ट ने प्रेस वार्ता कर विश्वविद्यालय की चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है विश्वविद्यालय में हुए कई पदों में भर्तियां बिना दैनिक समाचार पत्रों में विज्ञापन निकाले ही कर दी। गोपाल भट्ट ने विश्वविद्यालय में कार्यरत लोगों पर अपने परिजनों और आरएसएस के लोगों को नियुक्ति देने का आरोप लगाया है।
वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपों को निराधार बताते हुए सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की छवि धूमिल करने की बात कही। प्रभारी कुलसचिव डाॅ देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि यूजीसी और सरकारी नियमों के तहत भर्तियां हुई है। विश्वविद्यालय की छवि धूमिल करने वाले लोगों पर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय कमेटी विधिक राय लेकर कार्यवाही करेगी। डाॅ देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि विश्वविद्यालय और परिसर स्तर पर निकाली गई भर्तियां नितान्त अस्थायी हैं। भर्ती कार्मिकों का कार्यकाल महज 6 महीने के लिए है। इन भर्तियों की विज्ञप्ति विश्वविद्यालय की वेबसाइट में निकाली गयी है, विश्वविद्यालय की वेबसाइट पब्लिक डोमेन का पार्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *