The Mirror Of Society

करन माहरा का बीजेपी पर निशाना, बोले तिरंगे के नाम पर बीजेपी किस लाला को पहुँचा रही फायदा

ByReporter

Aug 13, 2022


संजय जोशी


रुद्रपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने भाजपा द्वारा आयोजित हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा को लेकर कटाक्ष किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार एक ओर आटे और छाछ में जीएसटी लगा रही है। दूसरी ओर पॉलिस्टर के तिरंगे झंडे में जीएसटी को छोड़ दिया गया है। आखिरकार वह किस लाला को फायदा पहुंचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ये बताए कि सावरकर और सदाशिव गोवलकर ने तिरंगे को लेकर क्या कहा था? उन्होंने कहा कि नागपुर के कार्यालय में तिरंगा फहराने पर तीन युवकों के खिलाफ क्यों मुकदमा दर्ज किया गया।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा आज रुद्रपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा की तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा को लेकर कटाक्ष किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगा रही है,लेकिन जिन्हें तिरंगे का मतलब पता नहीं है, जिन्होंने कभी तिरंगे का सम्मान ही नहीं किया हो वो आज आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ये बताए कि सावरकर और सदाशिव गोवलकर ने तिरंगे को लेकर क्या कहा था? उन्होंने कहा कि आरएसएस के कार्यालय नागपुर में जब तीन युवकों ने तिरंगा झंडा फहराया था, तब तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा क्यों दर्ज किया गया?
उन्होंने कहा कांग्रेस ने हमेशा तिरंगे का सम्मान किया है। आज भारत सरकार ने आटे और छाछ में जीएसटी लगा दी है, लेकिन तिरंगे झंडे को भाजपा के लोग 35 रुपए में बेच रहे हैं। तिरंगे झंडे में आखिरकार जीएसटी क्यों नहीं लगाई गई? आखिरकार भाजपा सरकार किस लाला को फायदा पहुंचाना चाहती है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब कैडर बेस पार्टी बनाने की तैयारी की जा रही है। ताकि अगर कोई नेता पार्टी छोड़ता है तो संगठन को कोई नुकसान न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *