The Mirror Of Society

कामवेल्थ में लक्ष्य सेन द्वारा गोल्ड मैडल जीतने पर उनके गृह जनपद में खुशी की लहर

ByReporter

Aug 8, 2022

अल्मोड़ा।लक्ष्य सेन की ऐतिहासिक जीत पर पूरा देश खुशी से झूम रहा है। लक्ष्य सेन के गृह जनपद अल्मोड़ा में भी खुशी की लहर है। लक्ष्य के कॉमनवेल्थ में ऐतिहासिक गोल्ड मैडल जीतने पर अल्मोड़ा बैडमिंटन संघ ने चौघानपाटा में जबरदस्त आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने कहा कि लक्ष्य सेन ने एक बार फिर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। साथ ही अल्मोड़ा जिले का नाम विश्व में रोशन किया है।
वही लक्ष्य सेन कि इन उपलब्धि पर अल्मोड़ा में उनके परिजनों व स्थानीय लोगो में खुशी का माहौल है। लक्ष्य सेन के माता पिता वर्तमान में बंगलुरू में रहते है। अल्मोड़ा में लक्ष्य के फूफा भारतेंदु पंत व उनकी बुआ गीता पंत रहते है। उन्होंने लक्ष्य की इस उपलब्धि पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
बतादें कि बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में लक्ष्य सेन ने कमाल कर दिया। बैडमिंटन के मेन्स सिंगल्स फाइनल में लक्ष्य सेन ने नग त्जे योंग को हरा कर इतिहास रच दिया। पूरी देश की निगाहें आज लक्ष्य पर थी।
फाइनल में उन्होंने मलेशिया के एंग जे योंग को 19-21, 21-9, 21-16 से हरा दिया। इस स्वर्ण के साथ ही लक्ष्य राष्ट्रमंडल खेलों के पुरुष एकल में पदक जीतने वाले भारत के 10वें खिलाड़ी और स्वर्ण जीतने वाले चौथे एथलीट बन गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *