



डेस्क। भारतीय मूल के ऋषि सुनक को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे। पीएम की रेस में शामिल पेनी मोरडौंट ने नाम वापस ले लिया है। इसके साथ ही 42 वर्षीय सुनक कंजर्वेटिव पार्टी के नेता बन गए हैं। सुनक 28 अक्टूबर को पीएम पद की शपथ लेंगे। वह निवर्तमान प्रधानमंत्री लिज ट्रस की जगह लेंगे। राजनीतिक गतिरोध के कारण लिज ट्रस ने 20 अक्टूबर को केवल 45 दिनों में ही प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।वह अपनी आर्थिक नीतियों के कारण पार्टी के निशाने पर आ गईं थीं। उनकी पार्टी के सदस्यों ने उनका साथ छोड़ दिया था।