अल्मोड़ा। हवालबाग में आज से दो दिवसीय आजीविका महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महोत्सव का उद्धाटन किया। वही, आजीविका महोत्सव के आयोजन को लेकर सवाल उठने लगे है। हवालबाग ब्लाक प्रमुख बबीता भाकुनी ने महोत्सव को राजनीतिक बनाने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने इस महोत्सव में खुद की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।
ब्लाक प्रमुख बबीता भाकुनी ने कहा कि एक प्रमुख होने के नाते उन्हें वो सम्मान नहीं मिला जो उन्हें मिलना चाहिए था। विकासखंड की कई मूलभूत समस्याएं थी। जिन्हें वह मुख्यमंत्री के सामने रखना चाहती थी। लेकिन उन्हें मंच पर अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया।वही, ब्लाक प्रमुख बबीता भाकुनी ने आजीविका महोत्सव के आयोजन को लेकर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित इस कार्यक्रम को पूरी तरह राजनीतिक रूप दिया गया।
ब्लाक प्रमुख भाकुनी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने की बात करते है। लेकिन दूसरी ओर ग्राम पंचायत के चुने जनप्रतिनिधियों को अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया जाता। ऐसे में ग्राम पंचायतें कैसे सशक्त होंगी।
हवालबाग ब्लाक प्रमुख का आरोप, आजीविका महोत्सव को बनाया राजनीतिक और उनकी की गई उपेक्षा
