The Mirror Of Society

पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने कुष्ठ आश्रम में 34 परिवारों को दिया महीनेभर का राशन

ByReporter

Oct 30, 2022


अल्मोड़ा। पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने आज बल्ढौटी स्थित कुष्ठ आश्रम में रह रहे सभी 34 परिवारों को पूरे माह का राशन दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि विगत 5 वर्षों से उनके द्वारा हंस फाउन्डेशन के संस्थापक भोले जी महाराज और मंगला माता के सौजन्य से यह सामग्री कुष्ठ आश्रम में लगातार दी जा रही है।


शोभा जोशी ने बताया कि प्रत्येक परिवार को राशन,सब्जी के साथ दैनिक उपभोग की सभी वस्तुएं जो कि 45 किलोग्राम होती है, दी जाती है। पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी के द्वारा समय समय पर जरूरतमंदों की लगातार मदद की जाती है।व्यक्तिगत रूप से भी श्रीमती जोशी लगातार जरूरतमंदों की राशन, आवश्यक वस्तुओं के साथ आर्थिक मदद भी करती हैं।कोरोनाकाल में भी उनके द्वारा हजारों की संख्या में जरूरतमंदों को आक्सीमीटर,नैबोलाईजर,सैनेटाईजर तथा मास्क बांटे गये।आर्थिक रूप से कमजोर कई बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा भी शोभा जोशी के द्वारा उठाया जा रहा है।श्रीमती जोशी के द्वारा ऐसी अनेक कन्याओं जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है, का विवाह भी स्वयं के खर्चे पर कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *