अल्मोड़ा। जिले में डेंगू के मामले सामने आए हैं। यहाँ डाक्टर समेत दो मरीजों में बीमारी की पुष्टि हुई है। हालांकि दोनों मरीज मैदान से अल्मोड़ा आए थे, यहां आकर जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। मरीजों में डेंगू की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट मोड पर आ गया है।
इसके अलावा जिला अस्पताल में आए एक अन्य मरीज की भी जांच की गई। उसमें भी डेंगू की पुष्टि हुई है। यह मरीज दिल्ली से आया था। तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में उसकी डेंगू की जांच की गई थी। डेंगू निकलने पर मरीज को जिला अस्पताल में ही भर्ती कर लिया गया है। अस्पताल में ही उसका उपचार चल रहा है। जिले में इस साल ये डेंगू के पहले मामले हैं।
पहाड़ डेंगू जैसे रोग से अछूते रहते हैं। अाम तौर पर मैदानी इलाकों में ही डेंगू के मरीज सामने आते हैं। हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाकों में हर साल डेंगू मरीज मिलते हैं, मगर पहाड़ी इलाकों में डेंगू मरीजों का मिलने का यह पहला मामला है। हालांकि ये दोनों मरीजों को भी डेंगू का डंक हल्द्वानी और दिल्ली में ही लगने की बात सामने आ रही है। क्योंकि दोनों मरीज इन्हीं इलाकों से अल्मोड़ा आए हैं।
दीपावली में घर से लौटे डाक्टर और दिल्ली से आए एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। मरीज का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि डाक्टर छुट्टी लेकर हल्द्वानी चले गए हैं। स्थानीय स्तर पर कोई भी डेंगू से पीड़ित मरीज नहीं हैं।
अल्मोड़ा में डॉक्टर समेत 2 लोगों में डेंगू की पुष्टि
