The Mirror Of Society

तहसील को मल्ला महल से संचालित करने की मांग: नगर व्यापार मंडल मिला सीएम से, क्या बोले सीएम

ByReporter

Nov 19, 2022

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा नगर से काफी दूर शिफ्ट हुए तहसील कार्यालय को फिर से पूर्व की तरह मल्ला महल यानि पुराने कलक्ट्रेट से संचालित करने की मांग को लेकर नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारी लंबे समय से आंदोलित हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी के अल्मोड़ा आगमन पर आज नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष सुशील साह के नेतृत्व में सर्किट हाउस में सीएम धामी से मुलाकात कर उनके सामने यह समस्या रखी। जिसके बाद सीएम ने विचार कर इस समस्या का जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि अल्मोड़ा जिलामुख्यालय से कलक्ट्रेट के साथ ही तहसील के अन्यत्र शिफ्ट होने पर पूरे शहर के व्यापारियों में काफी नाराजगी है। उनका कहना है कि कलक्ट्रेट के साथ ही तहसील नगर से काफी दूर स्थापित कर दी गयी है, जिससे नगर के व्यापारियों का कारोबार चौपट हो गया है। पहले कलक्ट्रेट के साथ ही तहसील नगर में होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग सीधे यहाँ पहुँचते थे। जिससे उनका भी कारोबार चलता था। शभरभर के व्यापारी तहसील को पूर्व की तरह नगर के मल्ला महल में संचालित करने की मांग कर रहे हैं, जिसको लेकर नगर व्यापार मंडल नगर में हस्ताक्षर अभियान चलाने के साथ ही लंबे समय से आंदोलन में उतरा हुआ है। आज मुख्यमंत्री के अल्मोड़ा पहुँचने पर नगर व्यापार मंडल और प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उनके द्वारा नगर से तहसील के 8 किलोमीटर दूर होने से जनता और व्यापारियों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया गया। साथ ही यह भी बताया कि मल्ला महल जहाँ पूर्व कलक्ट्रेट , पूर्व तहसील थी, उसका देशभर में अपना एक अलग इतिहास है, इसलिए इसके आधे भाग से तहसील का संचालन किया जाय। मुलाकात के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।
नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही बात करके सकरात्मक निर्णय की बात कही है। उन्होंने बताया कि नगर व्यापार मंडल अल्मोडा को तहसील को फिर से मल्ला महल मे स्थापित करने के लिए नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिनिधियो, संगठनो का सर्मथन व सर्मथन पत्र प्राप्त हुए हैं।
सुशील साह ने बताया कि समर्थन देने वालों में नगर क्षेत्र से सौरभ बर्मा सभासद एन टी डी वार्ड ,दीप्ती सोनकर मुरली मनोहर वार्ड, तरन्नुम बी रामशिला वार्ड , दीपा साह सैलाखोला वार्ड, सचिन कुमार आर्या राजपुरा वार्ड, रेखा अल्मिया रेलापाली वार्ड, जगमोहन बिष्ट बालेश्वर वार्ड, टैक्सी यूनियन अल्मोडा, प्रान्तीय उघोग व्यापार मंडल अल्मोडा, देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ उत्तराखंड फड व पटरी यूनियन अल्मोडा, होटल ऐसोशियेशन अल्मोड़ा अध्यक्ष अरुण वर्मा, उत्तराखण्ड क्रांन्ति दल ,हिन्दू सेवा समिति, ग्रामीण क्षेत्र से प्रधान प्रेमा देवी झसियाटाना, हंसा मर्तोलिया ग्राम पंचायत गोलनाकरडिया, गोपाल दत्त तिवारी ग्राम प्रधान डोबा, हीरा देवी ग्राम पाण्डे तोली, विमला आर्या ग्राम पंचायत खेती, पिकी बिष्ट ग्राम प्रधान सरसो, देवेंद्र सिह बिष्ट ग्राम प्रधान बख, प्रशांत पवार ग्राम प्रधान सिकुडा, राजेन्द् सिह बिष्ट ग्राम प्रधान माल, राधा देवी ग्राम प्रधान खत्याडी,ममता रावत ग्राम प्रधान बडसिमी ,अर्जुन सिह ग्राम प्रधान सेनार ,कमल सिह अधिकारी ग्राम प्रधान ढौरा धीरज वर्मा ग्राम प्रधान खगमराकोट,जिला पंचायत सदस्य मानीआगर शिवराज बनौला,जि वीसीला पंचायत सदस्य लमगडा देवेन्द् सिह बिष्ट,जिला पंचायत सदस्य खत्याडी नन्दन आर्या , जिला पंचायत सदस्य माल़ किरन टम्टा ब्लाक प्रमुख बबीता भाकुनी हवलबाग,ब्लाक प्रमुख भैसिया छाना खुशबू पाण्डे,आदि ने अपने क्षेत्र की जनता के हित को देखते अपना सहयोग दिया है।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रतेश पांडे , सचिव मयंक बिष्ट, उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नजोंन , कोषाध्यक्ष कार्तिक साह , महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, पूर्व दर्जा मंत्री केवल सती, यूसीडीएफ प्रदेश उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी , रेडक्रॉस के अध्यक्ष मनोज सनवाल, त्रिलोचन जोशी , शहजाद कश्मीरी आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *