अल्मोड़ा। देहरादून से अल्मोड़ा के लिए आज हैलीसेवा शुरू होनी थी, जिसको मुख्यमंत्री ने देहरादून से फ्लैग ऑफ भी किया। लेकिन यह उड़ान अल्मोड़ा नहीं पहुँच पाई। अल्मोड़ा के टाटिक हैलीपैड पर इस उड़ान को पहुचना था, जिसको लेकर प्रशासन ने तैयारिया की हुई थी। स्वागत के लिए छोलिया नृत्य की टीम बुलाई गई थी। हैली सेवा के शुभारंभ देखने के लिए मौके पर लोगों की काफी भीड़ उमड़ी थी, लोग इंतजार कर थे, लेकिन उड़ान कैसल होने पर तैयारियां धरी की धरी रह गयी, साथ ही लोगों को भी मायूस होना पड़ा। बताया जा रहा है कि नैनीताल में मौसम खराब होने के कारण इस उड़ान को कैंसल करना पड़ा।
हैलीसेवा के शुभारंभ को लेकर हैलीपैड पहुँचे स्थानीय विधायक मनोज तिवारी ने उड़ान कैंसल होने पर सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार की व्यवस्थाये ही खराब है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में यह हैलीपैड बनाया गया। लेकिन यह सेवा उस वक्त हम शुरू नही कर पाए। अब वर्तमान सरकार ने इसको शुरू करने का आश्वासन दिया, लेकिन उड़ान आज अंतिम समय मे पंतनगर से कैंसल कर दी है। जिससे लोगो मे काफी मायूसी है। वही उन्होंने कहा कि इसका किराया काफी रखा गया। यहाँ से देहरादून जाने का एक तरफ का किराया 7 हज़ार से भी अधिक रखा गया है, जो आम लोगों की पहुँच से काफी दूर है, उनकी मांग है कि इसका किराया 2500 से 3 हज़ार के आसपास किया जाना चाहिए।
वही बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि उड़ान सेवा के तहत सरकार ने यह सेवा पहाड़ो में शुरू की है, जिससे पहाड़ के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। आज मौसम की खराबी से यह उड़ान नहीं पहुँच पाई है। जल्द ही यह सेवा शुरू हो जाएगी। साथ ही किराए को कम करने को लेकर वह सरकार से बात करेंगे।
