The Mirror Of Society

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम का विवादित बयान, बोले- कांग्रेसी लड़कियां छेड़ने जाते हैं मंदिर

ByReporter

Oct 19, 2022

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने विवादित बयान दिया है, जिसने तूल पकड़ लिया है। दुष्यंत गौतम ने देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि कांग्रेसी लड़कियां छेड़ने के लिए मंदिर में जाते हैं। जिसके बाद से उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।
इस बयान से कांग्रेस काफी आग बबूला है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसा कहने से पहले भाजपा को अपने अंदर झांकना चाहिए। उन्होंने गौतम के बयान की निंदा करते हुए इसे भाजपा की सोच करार दिया है। इस बयान के खिलाफ कल यानि गुरुवार को कांग्रेस पूरे प्रदेशभर में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी का पुतला जलाकर विरोध जताएगी।वही, सोशल मीडिया पर महिला संगठन इसके विरोध में जुटे हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *