The Mirror Of Society

Ranikhet News : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया याद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण

ByReporter

Jan 30, 2023


संजय जोशी

रानीखेत: स्वदेशी और स्वावलंबन के मार्ग पर चलकर देश को आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा देने वाले महात्मा गांधी जी की 75वीं पुण्यतिथि पर यहां गांधी चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके बताए अहिंसा के मार्ग पर चलने का प्रण लिया। वक्ताओं ने कहा कि बापू के सत्य, अहिंसा और सद्भावना जैसे शाश्वत विचार आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत, जिला अध्यक्ष महेश आर्या, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, विश्व विजय सिंह माहरा, नगर उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, नंदन कुमार आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *