The Mirror Of Society

गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस

ByReporter

Oct 2, 2022


संजय जोशी


रानीखेत। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में ऐतिहासिक गांधी कुटीर ताड़ीखेत में मशाल जलूस निकाला। इस दौरान अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन भी रखा गया। यहाँ कांग्रेस कार्यकर्ता हर साल गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर यह मशाल जलूस निकालते हैं।


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अगुआई में निकाले गए मशाल जुलूस में क्षेत्रीय जनता एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी की। उल्लेखनीय है कि ताड़ीखेत विकास खंड के क्षेत्र प्रमुख रहते करन माहरा ने 2 अक्तूबर की पूर्व संख्या पर मशाल जुलूस निकालने की परम्परा शुरू की थी, बाद में विधायक बनने के बाद उन्होंने गांधी कुटिया का जीर्णोद्धार कराया। गांधी कुटीर का ऐतिहासिक महत्व है 1929 में तीन दिवसीय प्रवास पर गांधी जी यहां आकर रूके थे, तब स्थानीय लोगों ने तीन दिन के भीतर उनके लिए कुटिया तैयार की थी।
मशाल जुलूस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत, पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, ज़िला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह रावत, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत रौतेला, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित पांडेय, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, अतुल जोशी, त्रिभुवन शर्मा, मोहन सिंह बिष्ट, अगस्त लाल साह, दीवान नेगी , बसंत नेगी, अंकिता पंत, हिमांशु आर्या, नितिन प्रकाश, अंकित रावत, विजय रावत, त्रिलोक आर्या, रुद्र माहरा, दीपक सिंह माहरा, बचे सिंह, पंकज जोशी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *