अल्मोड़ा। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम के विवादित बयान के बाद कांग्रेस मुखर हो गयी है। अल्मोड़ा में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने दुष्यन्त गौतम का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने कहा कि देवभूमि में आकर यहां के देवी देवताओं व महिलाओं के लिए इस तरह का बयान निंदनीय है। कांग्रेस ने भाजपा संगठन से दुष्यन्त गौतम को तत्काल उत्तराखंड प्रभारी पद से हटाने की मांग की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि भाजपा प्रदेश प्रभारी द्वारा महिलाओं पर की गयी टिप्पणी बेहद शर्मनाक है।इसके लिए भाजपा प्रदेश प्रभारी को माफी मांगनी चाहिए।पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला,जिला महामंत्री राधा बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव,यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,प्रताप सत्याल,महेश आर्या,प्रमोद पवार भीमा,राबिन भण्डारी,बिन्दु रौतेला,अम्बीराम आर्य,जया जोशी,गीता मेहरा,एन डी पाण्डेय,गौरव जसवाल,शहाबुद्दीन, घनश्याम गुरूरानी,भारत रत्न पाण्डेय,विनोद नेगी,राहुल अधिकारी,उमेश गुरूरानी,बाल विक्रम रावत,रजत बिष्ट,विक्रम बिष्ट,बाबू अन्सारी सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
