The Mirror Of Society

दिल्ली एमसीडी में आप की मेयर बनने पर भुवन जोशी ने जताई खुशी, केन्द्र सरकार पर साधा निशाना

ByReporter

Feb 22, 2023

अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य भुवन चन्द्र जोशी ने दिल्ली एमसीडी में मेयर पद पर आम आदमी पार्टी की जीत पर दिल्ली की जनता और सभी आप कार्यकर्ताओ को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने इस चुनाव को प्रभावित करने की काफी कोशिश की, लेकिन आखिर में जनता ने सोच समझकर अपना जनादेश दिया। जिसके लिए वह दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करते हैं।

अल्मोड़ा में आम आदमी आदमी पार्टी के फाउंडर मैम्बर में शुमार रहे भुवन चन्द्र जोशी ने कहा कि जनता ने आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत दिया था, परंतु केंद्र की भाजपा सरकार येन केन प्रकारेण मेयर चुनाव को जितना चाह रही थी। भाजपा ने उपराज्यपाल के माध्यम से मेयर पद के चुनाव को 2-3 महीने से रोके रखा था, भाजपा और उपराज्यपाल नामित सदस्यों से वोटिंग करवाकर दिल्ली की जनता से मिले। जनादेश के इतर भाजपा का मेयर बनाने के लिए लगातार गैर कानूनी तरीके से कार्य चल रहा था। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि मनोनीत सदस्य महापौर चुनाव में वोट नही कर सकते हैं।
बता दें कि दिल्ली एमसीडी मेयर पद पर आम आदमी पार्टी की डॉ. शैली ओबेरॉय ने भाजपा प्रत्याशी रेखा गुप्ता को हराकर जीत दर्ज की। इस चुनाव में आप को 150 ओर भाजपा को 116 वोट पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *