The Mirror Of Society

अल्मोड़ा में कार और बस की टक्कर, 2 लोग हुए घायल

ByReporter

Nov 20, 2022

अल्मोड़ा। लोधिया के पास देर शाम एक सड़क हादसा हो गया। अल्मोड़ा से दिल्ली की ओर जा रही रोडवेज व कार की टक्कर हो गयी। जिससे कार कुछ दूरी तक घसीटते चली गयी। इस हादसे में दर्जनों यात्रियों की जान बाल बाल बची है। हालांकि कार में सवार 2 लोगो को हल्की चोट आई है। घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा से दिल्ली को जा रही एक रोडवेज और अल्मोड़ा से मुक्तेश्वर को जा रहे एक कार की आज देर शाम लोधिया में टक्कर हो गयी। इस दौरान कार कुछ दूरी तक घसीटते हुए चली गयी। कार में 4 महिलाओं समेत 5 लोग सवार थे। जबकि रोडवेज में 20 यात्री लोग सवार थे। जिसमें कार में सवार 2 लोगों को हल्की चोटें आई हुई हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। कोतवाली राजेश कुमार यादव ने बताया कि किसी को गहरी चोट नही है। दोनो पक्षो से बातचीत की जा रही रही है। उंसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *