The Mirror Of Society

अपडेट: बस दुर्घटना में 15 यात्री घायल, 4 गंभीर घायलों को किया रेफर

ByReporter

Apr 15, 2022

अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी विकासखंड के झाँकरसैम में श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में 15 लोग घायल हो गए, जिसमें से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में कुल 25 लोग सवार थे। सभी घायलों को 108 की मदद से उपचार के लिए सीएचस धौलादेवी भेजा गया है। जहाँ से 4 गंभीर घायलों को अल्मोड़ा बेस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे का कारण बस की स्टेयरिंग और ब्रेक फेल होना बताया रहा है।

जानकारी के अनुसार आज चायखान से 25 श्रद्धालु एक मिनी बस विक्रांत से झाँकरसैम मंदिर में दर्शनों को आये थे। मंदिर में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओ की यह बस मंदिर से 200 मीटर नीचे सड़क में अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस हादसे में 15 लोग घायल हो गए। क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक मनोज गढ़चोला ने बताया कि इस हादसे में घायलों को उपचार के लिए सीएचसी धौलादेवी में भर्ती किया गया है। सीएचसी धौलादेवी में तैनात डॉक्टर बीबी जोशी ने बताया कि यहाँ 15 लोग उपचार के लिए लाए गए थे। जिनमें से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें हायर सेंटर अल्मोड़ा के लिए रेफर कर दिया गया है। बांकी 11 लोगों को मामूली चोटें आई थी, जिनका यहाँ उपचार किया जा रहा है। हादसे का कारण बस का स्टेयरिंग और ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *