The Mirror Of Society

दिल्ली में अल्मोड़ा मूल के किशोर की चाकुओं से गोदकर हत्या

ByReporter

Nov 1, 2022

डेस्क। राजधानी दिल्ली में बहन को छेड़ने वाले लड़कों का विरोध करने पर उत्तराखंड के अल्मोड़ा मूल के एक नाबालिग छात्र मनोज नेगी को अपनी जान गंवानी पड़ी। आरोपियों ने शुक्रवार की रात चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी। मनोज नेगी सेंट्रल दिल्ली के पटेल नगर इलाके में एक इंस्टिट्यूट से पढ़ाई करता था।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात नौ बजे के आसपास कंप्यूटर की क्लास खत्म करके छात्र मनोज नेगी अपने घर जा रहा था। रास्ते में दो नाबालिग लड़कों ने उसको घेर लिया और उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। आरोपी, छात्र मनोज नेगी को घायल अवस्था में छोड़कर वहां से फरार हो गए। गंभीर हालत में घायल छात्र मनोज नेगी को नजदीक के हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक छात्र मनोज नेगी के परिवार वालों का कहना है कि कुछ दिन पहले उनके बेटे ने बताया था कि दो लड़के उसकी बहन से छेड़छाड़ करते हैं। जिसका विरोध करते हुए उसने उन लड़कों को थप्पड़ भी मारा था। उसी थप्पड़ का बदला लेने के लिए नाबालिग लड़कों ने कल रात छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नाबालिग लड़कों को पकड़ लिया गया है। मामले में आगे की छानबीन की जा रही है।
किशोर का नाम मनोज कुमार नेगी था, जो मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के रानीखेत तहसील के मौला गांव का रहने वाला था। नाबालिग मनोज कुमार नेगी अपने परिवार के साथ दिल्ली के दुर्गा मोहल्ला, कुमाऊं गली, बलजीत नगर में रहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *