रानीखेत । उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष एवं छावनी परिषद के नामित सदस्य मोहन नेगी एवं शिव मंदिर समिति के पदाधिकारी पूरन नेगी की माता जानकी देवी का 90 वर्ष की आयु में स्वर्गवास हो गया। वे पिछले कुछ माह से अस्वस्थ चल रहीं थीं।
उनके पुत्रों ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।उनकी शव यात्रा में बड़ी संख्या में नगर के व्यापारी और नागरिक शामिल हुए। वे अपने पीछे तीन पुत्र,दो पुत्रियां नाती- पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गई।
उनके निधन पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, विधायक प्रमोद नैनवाल ,पूर्व राज्य मंत्री कैलाश पंत, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह ,भाजपा जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, राजेन्द्र जसवाल, कांग्रेसी नेता त्रिभुवन शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, हर्ष पंत, संजय जोशी सहित विभिन जन संगठनों के प्रतिनिधियों, व्यापारियों ने दुख जताया।