The Mirror Of Society

चमोली में भस्खलन से एक परिवार के 4 लोगों की मौत

ByReporter

Oct 22, 2022

चमोली। जिले के थराली में शुक्रवार देर रात पहाड़ी से आए बड़े पत्थर की चपेट में आने से तीन घर क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक थराली ब्लाक के पैनगढ़ गांव में भूस्खलन के कारण पहाड़ से एक बहुत बड़ा पत्थर मकान से टकरा गया था जिससे तीन मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए, मलबे में एक परिवार के पांच लोग दबे गए थे। जिसमें से चार लोगों की मौत हो गयी।
घटना शुक्रवार रात डेढ़ बजे के करीब की बताई जा रही है। एसडीआरएफ की राहत बचाव टीम ने लापता लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। टीम ने मलबे में दबे लोगों को निकाला। बता दें कि गांव के ऊपर पिछले दो साल से भूस्खलन जारी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख व्यक्त किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृत लोगों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की और उनके स्वजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *